मिडल क्लास मिडल क्लास क्या है ये मिडल क्लास?
इस वर्ग के लोगों मैं ऐसी क्या होती है बात ख़ास?
कोई बोले इतना सस्ता जैसे रस्ते का मसाला छास,
तो कोई बोले इतना नमकीन जैसे समंदर पानी का गिलास |
लेकिन इन लोगों का होता है कुछ अलग ही मिजाज़...
जिसके बारेमे दिल खोलके बोलूँगा मैं आज |
जिनेका हो तो हमेशा ऐसा हो अंदाज़,
सुख-दुख सब सेह जाए बिना कोई ऐतराज़ |
सीधी सरल वाणी इनकी कोई न बोले झूठ,
किसीसे भी बात करे तो सोचे की दिल न जाये टूट,
इनसे दोस्ती ऐसी की कभी न जाओगे रूठ,
दोस्ती का रिश्ता हमेशा होगा अटूट |
कुछ भी हो जाये चलते रहेंगे,
नदिया की तरह बहेते रहेंगे,
सब चीज़े सहते रहेंगे,
जब तक ये जिन्दा रहेंगे |
Gore Saheb... kavi maharaj...
ReplyDeletekhoobsooorat rachana hai aapki...